बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति खंडित करने को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर जताया विरोध
| बाबा साहब का अपमान हुआ है इसलिए कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी,
By : Rohit Banchhor
MP News : भोपाल। एमपी की विजयपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने को लेकर आज पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में आज राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस पर बाबासाहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस ने प्रदर्शन कर मूर्ति तोड़े जाने का विरोध दर्ज करवाया। कांग्रेस नेता अवनीश भार्गव ने कहा कि भाजपा हमेशा से ही बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान करती आई है।
MP News : पूरे प्रदेश भर में अब तक 100 से ज्यादा मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बीजेपी खुद बाबा साहब बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने वालों के साथ है। इसलिए अब तक उन पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा की लगातार संविधान को तोड़ने का काम बीजेपी के द्वारा किया जा रहा है।
MP News : बाबा साहब का अपमान हुआ है इसलिए कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी, जब तक मूर्ति तोड़ने वालों को सलाखों के पीछे नहीं भेज दिया जाता कांग्रेस की ओर से निरंतर प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने आगे भी उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।