Surajpur Double Murder: हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी-बेटी की हत्या के आरोपी की सजा पर फैसला आज
| Surajpur Double Murder Case: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर डबल मर्डर केस में हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या के आरोपी की सजा पर आज फैसला आएगा। जानिए मामले से जुड़ी पूरी जानकारी।
By : Pradeep Sharma
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में सामने आए बहुचर्चित डबल मर्डर केस में आज बड़ा फैसला आने वाला है। हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कुलदीप साहू समेत 4 आरोपियों को 29 सितंबर को दोषी करार दिया था। आरोपी की सजा पर आज अदालत अपना फैसला सुनाएगी।
घटना के बाद से ही यह मामला काफी चर्चा में रहा था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया था और मामले में अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से साक्ष्य और गवाह पेश किए गए। जिसके बाद कोर्ट ने चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था।