CG News : स्कूल से नदारद मिले शिक्षक : न पढाई हुई... न बना मध्यान्ह भोजन, दोपहर को ही हो गई छुट्टी
जांजगीर चाम्पा जिले से शिक्षा व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई. दरसल नवागढ़ ब्लाक के कन्हाईबंद स्कूल में स्टाफ नदारद मिले.
Update: 2026-09-16 10:21 GMT
जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले से शिक्षा व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई. दरसल नवागढ़ ब्लाक के कन्हाईबंद स्कूल में स्टाफ नदारद मिले. कुल 8 स्टाफ में से दो ही स्कूल में मौजूद मिले. यहाँ तक कि छात्रों को मध्यान्ह भोजन भी नहीं मिला और दोपहर 1 बजे ही बच्चों को छुट्टी दे दी गई.
उल्लेखनीय है कि, शासन की ओर से न तो छुट्टी घोषित की गई थी और न ही स्कूल बंद रखने के कोई निर्देश मिले थे. ऐसे में स्कूल का ये हाल व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठाता है. इस पूरे मामले की जानकारी शिक्षा विभाग और कलेक्टर को दी गई जिसके बाद कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जाँच कर कार्रवाही के निर्देश दिए हैं. विभागीय जाँच के बाद स्टाफ और स्कूल की व्यवस्थाओं की स्थिति स्पष्ट होगी.