CG News : 5 दोस्त पिकनिक मनाने पहुंचे थे गजपल्ला वॉटरफॉल, गहरे पानी में डूबा युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
| रायपुर से दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा था युवक, नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा; प्रशासन की टीम तलाश में जुटी
CG News : गरियाबंद। जिले के गजपल्ला वॉटरफॉल में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। रायपुर से दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक के गहरे पानी में डूबने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर मौजूद पर्यटकों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, युवक अपने पांच दोस्तों के साथ गजपल्ला वॉटरफॉल पहुंचा था। सभी पिकनिक के दौरान झरने में नहा रहे थे। इसी दौरान युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया।
हादसे के बाद उसके दोस्तों ने तत्काल इसकी जानकारी प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम गहरे पानी में युवक को तलाशने में जुटी हुई है।