CG Crime : एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्र की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
डौंडी स्थित एकलव्य विद्यालय में 10वीं के छात्र की मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
Update: 2026-09-10 08:48 GMT
CG Crime : बालोद। डौंडी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के छात्र की मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ग्राम रीवागहन खेरथा निवासी विनय कुमारके रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि विनय सुबह पीटी में शामिल नहीं हुआ था। पीटी से लौटे छात्रों ने कमरे में उसे फांसी के फंदे पर लटके देखा, जिसके बाद विद्यालय प्रबंधन को घटना की जानकारी दी गई। घटना कमरा नंबर 16 की बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सहायक आयुक्त ने भी विद्यालय पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। फिलहाल छात्र की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की स्थिति साफ होने की उम्मीद है।