छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र : प्रश्न काल में गूंजा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा का मुद्दा, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला सवाल पर राजस्व मंत्री ने कही ये बात…

Chhattisgarh Legislative Assembly Winter Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा

Update: 2024-12-16 02:05 GMT

 रायपुर। Chhattisgarh Legislative Assembly Winter Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा का मुद्दा सदस्यों ने उठाया। प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होते ही बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने बिलासपुर जिले में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा का मुद्दा उठाया और कहा कि जिले के कई जगहों पर भूमि पर अवैध कब्जा हुआ है। इस पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने सदन को बताया कि 2021 से 2024 सरकारी भूमि पर कब्जे की 563 शिकायतें प्राप्त हुई।

Chhattisgarh Legislative Assembly Winter Session: इस पर सदस्य ने सवाल किया कि कितने अफसरों पर कार्यवाही हुई. इस पर मंत्री ने कहा कि अभी पट्टा वितरण नहीं हुआ। पिछली सरकार में गलत ढंग से गलत पट्टा बंटा हो तो उसकी जांच कराएंगे। विधायक धरमजीत सिंह ने कहा कि सरकारी जमीन की अफरा-तफरी हुई है, इस पर राजस्व मंत्री टंक राम ने कहा कि शिकायतों की जांच कलेक्टर से कराएंगे।

Tags:    

Similar News