सीजी पॉलिटिक्स: विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 19 को, नगरीय निकाय चुनाव अधिसूचना से पहले लिए जा सकते हैं ये अहम फैसले
| CG Politics: छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक अहम बैठक 19 जनवरी को होगी। कैबिनेट की बैठक सुबह साढ़े 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास में होगी।
By : Pradeep Sharma
रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक अहम बैठक 19 जनवरी को होगी। कैबिनेट की बैठक सुबह साढ़े 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास में होगी।
CG Politics: बता दें कि चुनाव आयोग नगरीय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों और विभाग के प्रमुख के बैठक कर रहा है। इसके अगले दिन 18 जनवरी को इन चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी होना है।
CG Politics: माना जा रहा है कि चुनाव की घोषणा 20 जनवरी को लागू हो सकती है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि नगरीय निकाय चुनाव की अधिसूचना से पहले कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।