सीजी पॉलिटिक्स: सस्पेंस खत्म, शहर सरकार चुनने के लिए हो जाएं तैयार...EVM की टेस्टिंग शुरू, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद इस दिन जारी होगी निगम पंचायत चुनाव की अधिसूचना

CG Politics: छत्तीसगढ़ में होने वाले निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी गई है। राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा EVM की टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसी सप्ताह राज्य सरकार के अनुरोध पर चुनाव की अधिसूचना जा

Update: 2025-01-14 09:15 GMT

 रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ में होने वाले निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी गई है। राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा EVM की टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसी सप्ताह राज्य सरकार के अनुरोध पर चुनाव की अधिसूचना जा होगी। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि 15 जनवरी मंगलवार को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद अगले दो चार दिनों में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी।

CG Politics: ईवीएम की टेस्टिंग के लिए हैदराबाद से टेक्निकल टीम रायपुर में मौजूद

ईवीएम से नगरीय निकाय चुनाव कराने के सरकार से मिले प्रस्‍ताव के बाद ईवीएम मशीन की जांच शुरू हो चुकी है। इसके लिए हैदराबाद से टेक्निकल टीम रायपुर पहुंच गई। यह टीम राज्‍य निर्वाचन आयोग के पास उपलब्‍ध 20 हजार बैलेट यूनिट और 10 हजार ईवीएम मशीनों की जांच करेगी। इसके साथ ही चुनाव कार्यक्रमों के घोषणा की भी तैयारी हो गई है।

CG Politics: चुनाव की सभी तैयारी पूरी

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए लगभग सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक पंच, सदस्‍य और अध्‍यक्षों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसी तरह नगर निगम से लेकर नगर पंचायत तक वार्ड के साथ महापौर और अध्‍यक्ष के पद के लिए आरक्षण की कार्रवाई हो चुकी है। एक मात्र मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन बाकी है, जो 15 जनवरी हो जाएगा। जिसके बाद केवल कार्यक्रम की घोषणा बाकी रह गई है।

CG Politics: इसी सप्‍ताह जारी होगा चुनाव कार्यक्रम

भरोसमंद सूत्रों के अनुसार चुनाव नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा इसी सप्‍ताह हो सकती है। बताया जा रहा है कि 15 को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दो दिन बाद 18 जनवरी को चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा हो सकती है। निकाय और पंचायत दोनों ही चुनाव का कार्यक्रम एक साथ घोषित किया जाएगा।

Similar News