CG Politics: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र कल से, बलौदाबाजार कांड, डायरिया और आरंग मॉब लिंचिंग पर मचेगा हंगामा
| CG Politics: 22 से 26 जुलाई तक चलने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष, सरकार को घेरने को तैयार है।
By : Pradeep Sharma
रायपुर। CG Politics: 22 से 26 जुलाई तक चलने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष, सरकार को घेरने को तैयार है। इस बार विधायकों के लिए ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन ध्यानाकर्षण और स्थगन की सूचना देने की सुविधा रखी गई है।
CG Politics: ध्यानाकर्षण की ऑनलाइन सूचना दो घंटे पहले तक दी जा सकेगी। हालांकि इसकी जानकारी आफलाइन भी देनी होगी। बता दें कि विधानसभा के 90 प्रतिशत सदस्य ऑनलाइन ही प्रश्न पूछ रहे हैं। बता दें कि विधानसभा में कार्यवाही को पेपर लेस करने की प्रक्रिया चल रही है।