CG Politics: कांग्रेस का विधानसभा घेराव 24 को, नेताओं की मिली जिम्मेदारी
CG Politics: छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का विधानसभा घेराव 25 जुलाई को होगा। इसके लिए कांग्रेस विधायकों एवं संगठन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री सुबोध ह
By : Pradeep Sharma
Update: 2024-07-17 04:36 GMT
CG Politics, Congress, Vidhan Sabha siege on 24th, Raipur, Chhattisgarh
रायपुर/बिलासपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का विधानसभा घेराव 25 जुलाई को होगा। इसके लिए कांग्रेस विधायकों एवं संगठन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री सुबोध हरितवाल ने जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर 24 जुलाई को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की।
CG Politics: बैठक में विधायक देवेंद्र यादव, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, जिसा ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर जिला अध्यक्ष विजय पांडेय, महापौर रामशरण यादव सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
CG Politics: केशरवानी ने बताया कि जिले से 5 हजार कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। बैठक में विधायक, पूर्व विधायक,प्रदेश पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस,नगर निगम पार्षद दल, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, ज़िला पंचायत सहित सभी मोर्चा संगठनों को जिम्मेदारी दी गई।