CG Politics: रायपुर पहुंचे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, चैतन्य से मिलने पहुंचे जेल
By : Vpb
CG Politics: रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट रायपुर पहुंचे। माना एयरपोर्ट से वे सीधे सेंट्रल जेल गए, जहां शराब घोटाले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से मुलाकात की। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, सह प्रभारी जरिता लेतफलांग, विजय जांगिड़, पूर्व मंत्री शिव डहरिया सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। पायलट ED की कार्रवाई पर नेताओं से चर्चा करेंगे।