CG Politics: भाजपा की 3 सदस्यीय जांच कमेटी पहुंची कोरबा, सभापति चुनाव किसने हराया.. पार्षदों से करेगी वन टू वन चर्चा
| CG Politics: कोरबा नगर निगम के सभापति चुनाव के बाद शुरू हुए विवाद की जांच के लिए भाजपा के तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को कोरबा पहुंची है। जांच टीम के कोरबा आने खबर से बगावत करने वाले
By : Pradeep Sharma
कोरबा। CG Politics: कोरबा नगर निगम के सभापति चुनाव के बाद शुरू हुए विवाद की जांच के लिए भाजपा के तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को कोरबा पहुंची है। जांच टीम के कोरबा आने खबर से बगावत करने वाले नेताओं के हाथ कांपने लगे हैं।
CG Politics: बता दें कि भारतीय जनता पार्टी कोरबा के नेताओं के मध्य चल रहे घमासान की जांच करने के लिए गठित टीम के सदस्य कोरबा पहुंच गए हैं। पार्टी कार्यालय दीनदयाल कुंज में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक रजनीश सिंह और श्रीनिवास पार्टी के नेताओं और पार्षदों से अलग-अलग चर्चा कर रहे हैं। जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी।