ED raids: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ईडी की दबिश, 8 अफसरों की टीम खंगाल रही दस्तावेज
| रायपुर। ED raids Congress leader Ramgopal Agrawal residence: ईडी की एक टीम ने गुरुवार को कांग्रेस नेता एवं पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित निवास पर सर्च अभियान शुरू किया।
By : Pradeep Sharma
रायपुर। ED raids Congress leader Ramgopal Agrawal residence: ईडी की एक टीम ने गुरुवार को कांग्रेस नेता एवं पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित निवास पर सर्च अभियान शुरू किया। 8 अफसर कर्मियों की टीम सिहावा रोड स्थित घर यह जांच कर रही है। वहीं घर के बाहर सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है। बता दें, यह जांच शराब, कोल लेवी वसूली और मनी लॉन्ड्रिग मामले में चल रही है। इसी मामले में अग्रवाल पहले, ईओडब्ल्यू और ईडी की गिरफ्त में है और रिमांड पर हैं।