kiran-singhdeo-injured-in-road-accident: छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सड़क हादसे में घायल, बागेश्वर धाम से लौटते वक्त हुआ हादसा
kiran-singhdeo-injured-in-road-accident: ललितपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वे अपने परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए गए हुए थे।
kiran-singhdeo-injured-in-road-accident: जानकारी के अनुसार किरण देव गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वे परिवार के साथ बागेश्वर धाम पहुंचे थे और वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के समय किरण देव जिस वाहन में सवार थे, उसमें उनके साथ PSO थे, वहीं परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी में थे।
kiran-singhdeo-injured-in-road-accident: हादसे के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि झांसी-ललितपुर मार्ग पर सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। फिलहाल हादसे को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।