CG News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक युवक और युवती की मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के शव मंगलवार सुबह कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में एक पेड़ से लटके मिले। शुरुआती जानकारी में दोनों के प्रेमी होने की बात सामने आ रही है।

घटना लटोरी चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। मंगलवार सुबह जंगल में शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के साथ ही परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Tags: