CG News: शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार और शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर, पाठ्यपुस्तक वितरण, अपार आईडी और बोर्ड परीक्षा पर भी बनी रणनीति

प्रयास विद्यालय में 209 छात्रों के चयन पर DEO ने शिक्षकों को दी बधाई

Update: 2026-08-01 11:52 GMT

CG News: महासमुंद। शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक शनिवार को जनपद सभागार बागबाहरा में जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा, महासमुंद बीईओ बी.एस. बंजारा, बागबाहरा बीईओ डी.एन. दीवान, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्य तथा संकुल समन्वयक मौजूद रहे। बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता, बोर्ड परीक्षा की तैयारी और विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई।

बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम पर फोकस

जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन ने कहा कि लक्ष्य महासमुंद के अंतर्गत नवोदय एवम प्रयास विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु सभी प्राचार्य एवम संकुल समन्वयक अपने-अपने संकुल क्षेत्रों के शिक्षकों एवम शालाप्रमुखों को निर्देशित करें। उन्होंने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम के लिए कमजोर, सामान्य और मेधावी विद्यार्थियों की अलग-अलग पहचान कर उनकी विषयवार समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सत्र 2025-26 में महासमुंद जिले से 209 विद्यार्थियों का चयन प्रयास विद्यालय के लिए हुआ है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। इसके लिए सभी शिक्षकों और अधिकारियों को बधाई दी।


विभागीय निर्देशों के पालन पर जोर

जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा ने नई विभागीय व्यवस्था के अनुसार प्रार्थना सभा, मध्याह्न भोजन मंत्र और शांति पाठ की जानकारी दी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी वाचन की निर्धारित समयसीमा का पालन करने, नवप्रवेशी विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने, नवोदय और प्रयास विद्यालय की तैयारी की समीक्षा करने तथा सोमवार तक पाठ्यपुस्तकों का समायोजन और वितरण पूरा करने के निर्देश दिए।


जनप्रतिनिधि ने समस्याएं सुनीं

बैठक के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा स्थायी समिति के सभापति भीखम सिंह ठाकुर भी पहुंचे। उन्होंने स्कूलों में बालिका शौचालय, परिसर के समतलीकरण और अधूरे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देने की बात कही।


बैठक में ये रहे उपस्थित

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा देवनारायण दीवान ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवम अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी प्राचार्य एवम समन्वयक आपसी सामंजस्य और सहयोग से पारदर्शिता पूर्ण कार्य करे। ताकि विभाग द्वारा निर्धारित शैक्षिक उद्देश्यों को निर्धारित समयसीमा में प्राप्त किया जा सके।उन्होंने विद्या समीक्षा केंद्र एप्प में शत प्रतिशत पंजीयन एवम एप्प के माध्यम से प्रतिदिवस उपस्थिति देंने का निर्देश भी दिया।

बैठक में प्राचार्य सुषमा बड़ा, नारायण चौधरी, कोयल सिंह शबर, विकास साहू, लालजी साहू, कौशल चन्द्राकर, खेदूराम चन्द्राकर, संकुल समन्वयक देवेंद्र चंद्रकार, मनीष अवसरिया, भूपेन्द्र निराला सहित ब्लॉक के समस्त प्राचार्य एवम समन्वयक गण उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News