CG News : 22 वर्षीय युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फांसी पर मिला शव

कोरिया के चरचा कोतवाली क्षेत्र की घटना, आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं; पुलिस जांच में जुटी

Update: 2026-08-16 09:02 GMT

CG News : कोरिया। जिले में रविवार सुबह एक 22 वर्षीय युवती की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। चरचा कोतवाली थाना क्षेत्र में युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है।

मृतिका की पहचान पायल कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, कॉपरेटिव लाइन, वार्ड नंबर 09 स्थित घर में सुबह करीब 4 बजे पायल ने यह कदम उठाया।

घटना की जानकारी मिलते ही चरचा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

फिलहाल युवती के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News