CG Breaking : बिलासपुर को मिला नया प्रभारी डीईओ, डॉ. अजय कौशिक संभालेंगे जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त जिम्मा

स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश जारी, नियमित नियुक्ति तक मौजूदा दायित्वों के साथ निभाएंगे नई जिम्मेदारी

Update: 2026-07-20 14:57 GMT

CG Breaking : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने बिलासपुर जिले के शिक्षा प्रशासन में अंतरिम व्यवस्था करते हुए डॉ. अजय कौशिक को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, डॉ. अजय कौशिक वर्तमान में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर में सहायक संचालक (मूल पद – प्राचार्य) के रूप में पदस्थ हैं। अब वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर नियमित नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद नियमित नियुक्त अधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने पर यह अतिरिक्त प्रभार स्वतः समाप्त हो जाएगा।

देखें आदेश



 


Tags:    

Similar News