CG News : धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम पोटियाडीह में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक लिनेश साहू ने अपना व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट किया, फिर फांसी लगा ली। स्टेटस में पत्नी और ससुराल पक्ष द्वारा धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया गया है।

CG News : बता दें कि मृतक लिनेश ने ससुराल पक्ष पर हिंदू से ईसाई धर्म में जाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। इसके अलावा व्हाटअप स्टेट्स के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है।

Tags: