CG News : बाघिन ने किया गाय का शिकार, 5 दिन में आधा दर्जन जानवरों पर किया हमला, वीडियो वायरल...
| बताया जा रहा है कि यह बाघिन पिछले पांच दिनों में लगभग आधा दर्जन जानवरों का शिकार कर चुकी है।
By : Rohit Banchhor
CG News : पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के ज्वालेश्वर क्षेत्र में एक बाघिन ने ग्रामीण की पालतू गाय का शिकार किया। बाघिन का शिकार करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे स्थानीय इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह बाघिन पिछले पांच दिनों में लगभग आधा दर्जन जानवरों का शिकार कर चुकी है।
CG News : ग्रामीणों के अनुसार, बाघिन ने पहले भी मवेशियों को निशाना बनाया था, लेकिन अब तक की यह घटना सबसे खतरनाक साबित हुई है। गाय के शिकार की घटना को लेकर वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है और बाघिन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सर्च ऑपरेशन भी शुरू किया है। वन अधिकारियों का कहना है कि बाघिन को पकड़ने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों और उनके मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।