CG News : घर में अकेली मौजूद किशोरी ने उठाया ये कदम, परिजन पहुंचे तो हुए हैरान, पढ़ें पूरी खबर...
इसी अकेलापन के कारण कई दिनों से गुमसुम और परेशान रहती थी।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-12-05 08:46 GMT
CG News : जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मक्कापुर में एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फांदे से उतारकर जांच में जुट गई।
CG News : बता दें कि आज गुरूवार को दोपहर ग्राम मक्कापुर में रहने वाली एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि परिवारजनों के काम पर चले जाने के बाद बच्ची घर पर अकेली रहती थी। इसी अकेलापन के कारण कई दिनों से गुमसुम और परेशान रहती थी।
CG News : गुरूवार को रोज की तरह मॉं के साथ पिता और बहन काम पर चले गए। इसके बाद नाबालिग बच्ची ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फांदे से उतारकर जांच में जुट गई है।