CG News: बासमती चावल से निर्यात शुल्क हटाने से छत्तीसगढ़ के किसानों की आय में होगी वृद्धि: विष्णुदेव साय, सीएम ने केंद्र सरकार का जताया आभार
CG News: केंद्र सरकार के बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात शुल्क को हटाने का फैसले का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया
By : Pradeep Sharma
Update: 2024-09-14 05:59 GMT
रायपुर। CG News: केंद्र सरकार के बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात शुल्क को हटाने का फैसले का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया है। इसको लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर पीएम मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है।
CG News: बता दें कि केंद्र सरकार के बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात शुल्क को हटाने के साथ खाद्य तेलों के आयात शुल्क को 0% से बढ़ाकर 20% करने के साथ प्याज के निर्यात शुल्क को 40% से कम कर 20% कर दिया है। वहीं रिफाइन ऑयल के लिए मूल शुल्क (बेसिक ड्यूटी) को 32.5% तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
CG News: अपने X अकॉउंट पर सीएम श्री साय ने लिखा कि, कृषि और कृषक कल्याण के लिए समर्पित यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं उनकी सरकार ने अन्नदाता साथियों के हित में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जिसमें सरकार ने बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात शुल्क को हटाने का निर्णय लिया है।
CG News: सीएम ने आगे लिखा है कि, निश्चित ही इन महत्वपूर्ण फैसलों से सोयाबीन, बासमती, प्याज, सरसों, सूरजमुखी और मूंगफली उत्पादक छत्तीसगढ़ के किसानों के आय में वृद्धि होगी। उनके उपज की बाजार में और अधिक मांग बढ़ेगी। मैं इस निर्णय के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ।