CG News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां एक महिला नक्सली सहित कुल 7 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ये सभी नक्सली छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे पूनानार्काेम अभियान से प्रभावित होकर समर्पित हुए हैं।

CG News : आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में चिंतलनार, कोंटा, कुकानार और गोलापल्ली थाना क्षेत्र के निवासी शामिल हैं। इन नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण करते हुए मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

CG News : पुलिस और सुरक्षा बलों के अनुसार, इन नक्सलियों ने अपनी हथियारबंद जिंदगी को छोड़कर शांति और विकास की दिशा में कदम बढ़ाने का संकल्प लिया। सीआरपीएफ की 74, 217, 227, 206 बटालियनों और डीआरजी की टीम ने आत्मसमर्पण को संभव बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

Tags: