CG News: छत्तीसगढ़ में उद्योग विस्तार की नई उड़ान, CSIDC अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने संभाला पदभार…

By :  Vpb
Update: 2025-04-16 08:30 GMT

CG News: रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सीएसआईडीसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने भव्य समारोह में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार नए इंडस्ट्रियल क्लस्टर स्थापित करने की घोषणा की। ये क्लस्टर राजनांदगांव जिले की घुमका तहसील और नवा रायपुर में बनाए जाएंगे।

CG News: मुख्यमंत्री ने राजीव अग्रवाल को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव से उद्योग विभाग को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि नई उद्योग नीति को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और रायपुर में उद्योगपतियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे सराहना मिली। इसके फलस्वरूप 4.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर चिप्स निर्माण इकाई का भूमिपूजन भी इस नीति का हिस्सा है।

CG News: राजीव अग्रवाल ने कहा कि वे “मेक इन इंडिया” अभियान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। घुमका के पटेवा ग्राम में 322 एकड़ में 350 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 और बीजेतला में 50 एकड़ में 25 करोड़ रुपये से स्पेशल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर बनेगा। नवा रायपुर में 20 एकड़ में रेडीमेड गारमेंट पार्क और 30 एकड़ में फर्नीचर क्लस्टर स्थापित होंगे।

CG News: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी रजत जयंती मना रहा है और 2047 तक देश के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल होगा। समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News