CG News: कैबिनेट की बैठक से पहले आज राजभवन जाएंगे सीएम विष्णु देव साय, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा
CG News: सीएम विष्णु देव साय अब से ढाई घंटे बाद राजभवन जा रहे हैं। जहां उनकी राज्यपाल रमेन डेका से आधे घंटे की मुलाकात है।
By : Pradeep Sharma
Update: 2024-12-01 22:35 GMT
रायपुर। CG News: सीएम विष्णु देव साय अब से ढाई घंटे बाद राजभवन जा रहे हैं। जहां उनकी राज्यपाल रमेन डेका से आधे घंटे की मुलाकात है। इसे सत्र से पहले की मुलाकात बताया गया है। इसके बाद सीएम साय सीधे मंत्रालय जाकर कैबिनेट की बैठक लेंगे।
CG News: जारी शेड्यूल के अनुसार सीएम विष्णु देव साय सुबह 11 .20 बजे तक राजभवन पहुंचेंगे, उसके बाद सुबह 11 . 40 बजे मंत्रालय, दोपहर 1 . 30 बजे तक विभागीय बैठक, दोपहर 2 बजे पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम, दोपहर 3 बजे कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे।