CG Crime : दिनदहाड़े ज्वलेर्स शॉप में उठाईगिरी, दुकान संचालक का ध्यान भटकाकर जेवर लेकर फरार...
| CG Crime : सूरजपुर। जिले में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से उठाईगिरी का हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है।
By : Rohit Banchhor
CG Crime : सूरजपुर। जिले में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से उठाईगिरी का हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। सूरजपुर मुख्यमार्ग में मौजूद आस्था ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर आए बदमाश ने दूकान संचालक का ध्यान भटकाया और करीब 70 हजार के जेवर लेकर फरार हो गया। यह घटना दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
CG Crime : बता दें कि आज दोपहर करीब 12 बजे बदमाश दूकान में ग्राहक बनकर घुसा और दूकान संचालक से जेवर दिखाने को कहा। इस दौरान जब दुकान संचालक का ध्यान उससे हटा तो उसने झट से काउंटर में हाथ डालकर सोने का झुमका और लॉकेट उठा लिया। जब तक दुकान संचालक कुछ समझ पाते बदमाश तेजी से गेट की तरफ लपका और जेवरात लेकर फरार हो गया।
CG Crime : इस दौरान दूकानदार काउंटर के अंदर थे जिसके कारण वह उस बदमाश को पकड़ नहीं सके। जब तक वह बाहर आए तब तक वह काफी दूर तक जा चुका था। दूकान संचालक ने बताया की बदमाश कुछ दूर जाकर एक बाइक सवार के साथ फरार हो गया। दुकान संचालक ने इस घटना की एफआईआर पुलिस में दर्ज कराई है।