CG Accident : जगदलपुर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 32 घायल, 8 की हालत नाजुक
घायलों को तुरंत कांकेर मेडिकल कॉलेज लाया गया।
By : Rohit Banchhor
Update: 2026-01-29 10:08 GMT
CG Accident : कांकेर। जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बांदे-पखांजूर मार्ग से जगदलपुर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 32 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत कांकेर मेडिकल कॉलेज लाया गया।
गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को नाजुक हालत देखते हुए रायपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है और सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ।
मोड़ पर बस की गति धीमी नहीं होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे के भयावह मंजर को देखा जा सकता है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना की वजहों का पता लगाया जा रहा है।