BJP Training Camp: भाजपा प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विधायकों-सांसदों को मिली सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की नसीहत
By : Vpb
BJP Training Camp: रायपुर: मैनपाट में भाजपा विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केवल फोटो और शुभकामनाएं पोस्ट करने के बजाय विपक्ष के हमलों का आक्रामक जवाब देना चाहिए।
तावड़े ने विपक्षी नेताओं के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर किए गए पोस्ट का कड़ा प्रत्युत्तर देने को कहा। साथ ही, कम सक्रिय विधायकों और सांसदों को अपने फॉलोअर्स बढ़ाने और सोशल मीडिया पर नियमित रूप से सक्रिय रहने की हिदायत दी।