बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े शिक्षिका से मोबाइल छीना ,आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-07 05:58 GMT
MP News : भोपाल। बाइक सवार बदमाशों की स्नैचिंग की वारदातें पुलिस के लिए चैलेंज बनी हुई है । रोशनपुरा चौराह पर दिनदहाड़े तीन बाइक सवार बदमाश एक अतिथि शिक्षिका पूजा खरे से मोबाइल छीन कर फरार हो गए । घटना करीब साढ़े 3 बजे की बताई जा रही है। फरियादी महिला दिन में साढ़े 3 बजे स्कूल से घर जा रही थी तभी बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया ।
MP News : फरियादी महिला बरखेड़ी के सनराइस स्कूल में अतिथि शिक्षक है। दिन में वो स्कूल से निकलने के बाद न्यू मार्किट आई थी। रोशनपुरा चौराह के बेतवा अपार्टमेंट के बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी रंगमहल चौराह से 3 बदमाश तेज रफ्तार बाइक से आए और महिला से मोबाइल छीन कर फरार हो गए।
MP News : तीनों बदमाश बेतवा अपार्टमेंट से नीचे की तरफ भागे। इस घटना के बाद महिला भी सहम गई और परेशान हो कर रोने लगी हालांकि घटना के बाद महिला ने थाने पहुंच कर पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है।