Bihar: बिहार कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती की एग्जाम डेट बदली, अब इतने जून को होगी परीक्षा, NEET-UG परीक्षा के कारण बदली गई तारीख

By :  Vpb
Update: 2026-05-26 10:34 GMT

Bihar: पटना: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड ने बिहार पुलिस दूरसंचार एवं तकनीकी विभाग में सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह लिखित परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जानी थी, लेकिन उसी दिन NEET UG 2026 की परीक्षा भी निर्धारित होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। Bihar: भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा में किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए नई तारीख घोषित की है। अब यह परीक्षा 28 जून 2026, रविवार को आयोजित होगी।

एक पाली में आयोजित होगी परीक्षा

बोर्ड के अनुसार परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। निर्धारित समय के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

15 जून से उपलब्ध होंगे एडमिट कार्ड

परीक्षा में शामिल होने के लिए ई-एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। उम्मीदवार 15 जून 2026 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा केंद्र और परीक्षा तिथि की जानकारी देख सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर तथा जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों से समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहने की अपील की है।

Tags:    

Similar News