Bihar News: कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी गठित, माकन सहित इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
| Bihar News: नई दिल्ली/पटना। Congress Screening Committee: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने रविवार को स्क्रीनिंग कमेटी गठित कर दी है। कमेटी की अध्यक्षत अजम माकन होंगे। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस रिलीज जारी कर
By : Pradeep Sharma
Bihar News: नई दिल्ली/पटना। Congress Screening Committee: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने रविवार को स्क्रीनिंग कमेटी गठित कर दी है। कमेटी की अध्यक्षत अजम माकन होंगे। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है।
इस कमेटी में तीन सदस्य हैं, जिसमें महाराष्ट्र से सासंद प्रणिती शिंदे, राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और कुणाल चौधरी शामिल हैं। इसके अलावा इस कमेट की 7 पदेन सदस्य होंगे। जिसमें बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, देवेंद्र यादव, शाहनवाज आलम और सुशील कुमार पासी को शामिल किया गया है।
Full View