Bihar News: पटना में भाजपा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस मुख्यालय में तोड़फोड़ और झड़प, देखें Video

By :  Vpb
Update: 2025-08-29 10:20 GMT

Bihar News: पटना: बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को पटना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कुर्जी मोड़ से कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम तक पैदल मार्च किया और राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कथित तौर पर सदाकत आश्रम में तोड़फोड़ हुई, जिससे सियासी माहौल गरमा गया।

Bihar News: भाजपा ने इस घटना को देश के सम्मान पर हमला करार देते हुए इसे गंभीर बताया। प्रदर्शन के दौरान एनडीए कार्यकर्ता राहुल गांधी का पुतला जलाने की तैयारी में थे, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनकी भिड़ंत हो गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम से पथराव शुरू किया, जिसके जवाब में एनडीए कार्यकर्ताओं ने भी तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।

Bihar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अशोक राजपथ जाम कर एनडीए के खिलाफ प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप था कि भाजपा ने बिना वजह उनके मुख्यालय पर हमला किया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस घटना ने बिहार की राजनीति में तनाव बढ़ा दिया है।


Tags:    

Similar News