Bihar Legislative Council: बिहार विधान परिषद में जबरदस्त हंगामा, विपक्ष के सभी सदस्य सस्पेंड

Bihar Legislative Council

By :  Vpb
Update: 2026-02-10 12:21 GMT

Bihar Legislative Council: पटना। बिहार विधान परिषद में मंगलवार को कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा हुआ। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि हाथापाई तक की नौबत आ गई और मार्शलों को बीच-बचाव करना पड़ा। सभापति ने विपक्ष के सभी सदस्यों को पूरे दिन के लिए निलंबित कर दिया।

Bihar Legislative Council: आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह और जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी के बीच तीखी झड़प हुई। सभापति के आदेश पर मार्शलों ने विपक्षी सदस्यों को सदन से बाहर किया। यह हंगामा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सोमवार को इस्तेमाल किए गए कथित अपशब्दों को लेकर शुरू हुआ। विपक्ष लगातार इसी मुद्दे पर हमलावर था।

Bihar Legislative Council: सभापति ने कहा कि सत्ता पक्ष के लिखित आवेदन पर विपक्ष द्वारा सदन की कार्यवाही बाधित करने की शिकायत मिली है, जिसकी जांच होगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि विपक्ष राज्य हित में काम नहीं करता, लोकतंत्र के मंदिर का अपमान कर रहा है। अशोक चौधरी ने भी विपक्ष पर सदन को हाईजैक करने का आरोप लगाया। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने नारे लगाए- “आसन का अपमान नहीं चलेगा।”

Bihar Legislative Council: सदन में प्रवेश से पहले भी विपक्ष ने परिसर में तख्तियां लेकर कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा। आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने तंज कसा कि मुख्यमंत्री होश-ओ-हवास में नहीं हैं, कभी नकाब उतारते हैं तो कभी टोपी।

Tags:    

Similar News