Bihar Elections 2025: पटना पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- पीएम मोदी के आशीर्वाद से बिहार में विकास का नया कीर्तिमान

By :  Dev Verma
Update: 2025-10-16 09:40 GMT

Bihar Elections 2025: पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बड़े नेता मैदान में उतर आए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन के बिहार दौरे पर हैं, जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी आज पटना पहुंचे हैं।

Bihar Elections 2025: पटना पहुंचते ही डॉ. मोहन यादव ने बिहार चुनाव को लेकर उत्साह जताया। वे बीजेपी प्रत्याशी संजय गुप्ता के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। सीएम ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से बिहार में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है, जो हर किसी के सामने है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार की जनता भी इन बदलावों को देख रही है और राज्य की नई इमारतें इस परिवर्तन की गवाह हैं।

Bihar Elections 2025: डॉ. यादव ने भरोसा जताया कि बिहार की जनता एक बार फिर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ खड़ी होगी। उन्होंने कहा, "बिहार का नक्शा पूरी तरह बदल गया है, और यह बदलाव जनता के सहयोग से ही संभव हुआ है।" उनके इस बयान से साफ है कि बीजेपी बिहार में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रही है।

Tags:    

Similar News