Bihar Election Result 2025 : बिहार चुनाव 2025 की मतगणना शुरू, शुरुआती रुझानों में NDA को बढ़त, कई सीटों पर चौंकाने वाले संकेत

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना अब तेज रफ्तार से शुरू हो गई है

Update: 2025-11-14 02:56 GMT

Bihar Election Result 2025 :  पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना अब तेज रफ्तार से शुरू हो गई है और शुरुआती पोस्टल बैलेट रुझानों ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। दोपहर तक यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि क्या नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगा, या फिर जनता बदलाव का फैसला सुनाते हुए तेजस्वी यादव को CM कुर्सी सौंपेगी।

पहला रुझान जदयू के खाते में, कई दिग्गज आगे-

मतगणना शुरू होते ही पहला रुझान जदयू के खाते में आया, जिसने एनडीए खेमे में उत्साह बढ़ा दिया। राघोपुर से तेजस्वी यादव बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि महुआ से तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं। जनसुराज पार्टी के लिए जोकीहाट से अच्छी खबर है, जहां उसके उम्मीदवार शुरुआती बढ़त में हैं। दानापुर से भाजपा नेता रामकृपाल यादव और मोकामा से अनंत सिंह भी आगे चल रहे हैं। ये सभी रुझान पोस्टल बैलेट की गिनती से आए हैं, जिन्हें शुरुआती संकेत माना जाता है।

NDA को शुरुआती बढ़त, महागठबंधन और जनसुराज भी रेस में-

शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बढ़त जरूर हासिल की है, लेकिन महागठबंधन और जनसुराज कई सीटों पर मजबूत प्रतिद्वंद्वी बने हुए हैं। आगे आने वाले राउंड बिहार की राजनीतिक दिशा तय करेंगे।

खबर अपडेट हो रही है… आगे के रुझानों और परिणामों के लिए बने रहें

Tags:    

Similar News