Big Accident : तेज रफ्तार ट्रक और मारूति वैन में हुई भिड़ंत, स्कूटी सवार भी आया चपेट में, तीन की मौत...

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यातायात व्यवस्था को सुचारू किया और मामले की गहन जांच में जुट गई है।

Update: 2025-04-22 06:06 GMT

Big Accident : सागर। सागर-नरयावली रोड पर ग्राम जेरई के पास मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रक और मारूति वैन की टक्कर के दौरान एक स्कूटी सवार भी दोनों वाहनों की चपेट में आ गया, जिससे हादसा और भी दर्दनाक हो गया।

Big Accident : बता दें कि हादसा नए ब्रिज के पास उस समय हुआ, जब एक ट्रक सामने से आ रही वैन से जा टकराया। इसी दौरान पास से गुजर रहा एक स्कूटी सवार भी इस भिड़ंत की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन और स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में वैन सवार दो लोगों और स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राथमिक जांच में मृतकों की पहचान वैन सवार महादेव ठाकुर और नरेंद्र ठाकुर निवासी ग्राम भिलोन, खुरई तथा स्कूटी सवार शुभम दीक्षित निवासी टीकमगढ़ के रूप में हुई है।

Big Accident : घटना की सूचना मिलते ही नरयावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यातायात व्यवस्था को सुचारू किया और मामले की गहन जांच में जुट गई है।

Tags:    

Similar News