Big Accident : फायर ब्रिगेड वाहन की टक्कर से 3 की मौत, नशे में मिला ड्राइवर...

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है, जिसके नशे में होने का आरोप है।

Update: 2025-06-13 05:46 GMT

Big Accident : उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर हाईवे पर बरगुंडासेरी रोड पर आज दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। आग बुझाने जा रही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने तेज रफ्तार में 6 लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है, जिसके नशे में होने का आरोप है।

बता दें कि आज दोपहर बड़नगर नगर पालिका के फायर स्टेशन को आग लगने की सूचना मिली थी। आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी को ड्राइवर तेज गति से चला रहा था। बरगुंडासेरी रोड पर गाड़ी ने पहले एक व्यक्ति को टक्कर मारी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और घिसटते हुए 5 अन्य लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में जितेंद्र और उनकी 3 वर्षीय बेटी तनिषा सहित तीन लोगों की जान चली गई।

घायलों में संतोष और उजाला सिंह शामिल हैं, जिनका इलाज बड़नगर के अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि फायर ब्रिगेड का ड्राइवर नशे की हालत में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस दावे की पुष्टि के लिए पुलिस ने ड्राइवर का मेडिकल टेस्ट करवाया है, और जांच जारी है। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर घायलों को उज्जैन के चरक अस्पताल पहुंचाया।

Tags:    

Similar News