भोपाल में मन रहा आयुष्मान पखवाड़ा, मुफ्त इलाज के दायरे में शहर के एक लाख बुजुर्ग

By :  Vpb
Update: 2024-09-24 23:56 GMT
भोपाल। आयुष्मान योजना के मुफ्त इलाज के दायरे में अब शहर के एक लाख बुजुर्ग आ गए हैं। जिन्हें सालाना पांच लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। सोमवार को डॉ. कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 6 साल पूरे होने पर आयुष्मान पखवाड़े का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि अब बुजुर्गों के इलाज का खर्चा सरकार वहन करेगी। आयुष्मान का विस्तार कर इसमें सभी दुर्घटना पीड़ित को शामिल करने का प्रावधान भी है।

सबसे पहले आयुष्मान भारत की अधिकारिक वेबसाइट https://abdm.gov.in/ पर जाएं। यदि आपकी आयु 70 साल से अधिक है तो आपको पीएमजेएवाई कियोस्क पर आधार कार्ड या राशन कार्ड का सत्यापन करके अपनी पहचान प्रमाणित करना अनिवार्य है। यदि यह करा चुके हैं तो वेबसाइट पर क्या मैं पात्र हूं पर क्लिक करें। एलिजिबल होने पर ही अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद, कार्यक्रम की आवश्यकताओं के अनुसार आवश्यक पारिवारिक पहचान दस्तावेज जमा करने होंगे। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ई-कार्ड जारी हो जाएगा।



85 फीसदी कार्ड का सत्यापन

आयुष्मान भारत योजना सीईओ डॉ. योगेश भरसात ने बताया कि योजना के तहत रोजाना औसतन 6.5 करोड़ रुपए के चार हजार से अधिक मुफ्त उपचार किए जा रहे हैं। प्रदेश में 85 फीसदी से अधिक पात्र नागरिकों का सत्यापन किया जा चुका है। जिसमें 99 फीसदी आयुष्मान कार्ड को आधार कार्ड से सत्यापित किया गया है।
Tags:    

Similar News