Accident : ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा : ट्रक और डंपर की आमने-सामने टक्कर, डीजल टैंक फटने से दोनों वाहन जलकर राख, चालक जिंदा जले

By :  Dev Verma
Update: 2026-06-17 10:10 GMT

Accident : ग्वालियर। ग्वालियर जिले में एक भयानक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। बेहट थाना क्षेत्र के फुलेपुरा गांव के पास ट्रक और डंपर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का डीजल टैंक फट गया, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई और वे पूरी तरह जलकर राख हो गए।

Accident : दोनों चालक जिंदा जले

हादसे में ट्रक और डंपर दोनों के चालक जिंदा जल गए। दोनों ही चालक मुरैना जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मौके पर पहुंचने वाली पुलिस और स्थानीय लोगों को कुछ भी बचाने का मौका नहीं मिला।

Accident : पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बेहट पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए मौजूद है। पुलिस दोनों वाहनों की पहचान और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और गलत लेन में चलने की आशंका जताई जा रही है।

Tags:    

Similar News