Create your Account
बिग ब्रेकिंग: पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला के बाद कुछ बड़ा करने की तैयारी, शाम 6 बजे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक में होगा फैसला, कश्मीर घाटी में आर्मी अलर्ट
- Pradeep Sharma
- 23 Apr, 2025
नई दिल्ली (विशेष संवाददाता)। Preparations underway to do something big after terrorist attack on tourists in Pahalgam: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद पूरी कश्मीर घाटी में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
नई दिल्ली (विशेष संवाददाता)। Preparations underway to do something big after terrorist attack on tourists in Pahalgam: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद पूरी कश्मीर घाटी में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी साउदी अरब दौरा कैंसिल कर देश लौट आए हैं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस वक्त श्रीनगर में मौजूद हैं। अमित शाह आज पहलगाम का भी दौरा करेंगे। इस बीच आज शाम 6 बजे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक होगी।
Preparations underway to do something big after terrorist attack on tourists in Pahalgam: इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक की। गृह मंत्री अमित शाह भी कश्मीर में हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा के साथ जरूरी बैठक की है। इस आतंकी हमला, जिसमें 26-30 लोगों की मौत हुई। इस हमले पर न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घटना की कड़ी निंदा की है। घटना की पूरी समीक्षा के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत सरकार कोई बड़ा कदम उठाने जा रही है।

Preparations underway to do something big after terrorist attack on tourists in Pahalgam: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम को पहलगाम भेजा गया है। सरकार हमले के पीछे की साजिश को पूरी तरह उजागर करने के लिए पूरी तरह गंभीर है। सीसीएस की बैठक में संभवतः आतंकियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई और सर्च ऑपरेशन या लक्षित हिट, पर फैसला लिया जा सकता है। यदि जांच में सीमा पार आतंकवाद का स्पष्ट सबूत मिलता है, तो सर्जिकल स्ट्राइक या ड्रोन हमले जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय समुदाय को विश्वास में लेकर आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शन ले सकती है।
Preparations underway to do something big after terrorist attack on tourists in Pahalgam: इस बीच हमले के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई है. जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में 3 सैन्य चीफ ने अपनी तयारियों को लेकर रक्षा मंत्री जानकारी दी है। खबर है कि भारत इस हमले की जवाब की तैयारी कर रहा और 2019 जैसे एयर स्ट्राइक एक बार फिर हो सकती है।
Preparations underway to do something big after terrorist attack on tourists in Pahalgam: बता दें कि 2016 उरी हमला के बाद सरकार ने उरी में सेना के कैंप पर हमले के बाद भारत ने 28-29 सितंबर 2016 को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। भारतीय सेना ने आतंकी लॉन्च पैड्स को नष्ट किया। वहीं 2019 पुलवामा हमला के बाद भारत ने 26 फरवरी 2019 को बालाकोट (पाकिस्तान) में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर आतंकियों के लान्च पैड का नष्ट किया था। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय समर्थन भारत के पक्ष में है।
READ MORE-आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया के परिवार से मिले गृहमंत्री अमित शाह, मौके पर मौजूद दिनेश के बड़े भाई नरेश अग्रवाल को दिया दिलासा, दोपहर तक नहीं पहुंच पाएगी डेड बॉडी, गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार, केवल newsplus.asian news पर देखें श्रीनगर एयरपोर्ट की exclusive तस्वीर
READ MORE-Raipur City News: छत्तीसगढ़ के 11 लोग फंसे हैं पहलगाम में, पत्नियां और बच्चे भी हैं साथ, सुरक्षित लौटने का हो रहा इंतजार
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : उन्नाव एक्सप्रेसवे पर यात्री बस ने डिवाइडर पार कर कार को मारी टक्कर, फिर खाई में गिरी, 7 की मौत, 12 घायल
- 2. Aamir Khan-Gauri Marriage : आमिर खान ने रचाई तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट के साथ की रजिस्टर्ड मैरिज
- 3. Petrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
- 4. Raigarh Tamanar Violence: तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड राजेश मरकाम गिरफ्तार, भीड़ को उकसाने और महिला TI की पिटाई के मामले में थी पुलिस को तलाश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

