Union Budget - Stock Market: शेयर बाजार में उथल-पुथल: वित्त मंत्री के भाषण के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में भारी उतार-चढ़ाव
Union Budget - Stock Market: नई दिल्ली: मंगलवार सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर, BSE सेंसेक्स 28.52 (0.03%) अंकों की बढ़त के साथ 80,555.17 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, NSE निफ्टी50 17.41 (0.07%) अंकों की मजबूती के साथ 24,526.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में, BSE सेंसेक्स में 200 अंकों की बढ़त देखी गई, जबकि NSE निफ्टी50 22,550 के पार पहुंच गया। हालांकि, ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव देखा गया।
Union Budget - Stock Market: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के बाद, बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। BSE सेंसेक्स 1000 अंकों की गिरावट के साथ 79,555 पर पहुंच गया, जबकि NSE निफ्टी50 24,150 अंकों से नीचे रहा। कुछ समय बाद, सेंसेक्स ने गिरावट से उबरते हुए 400 अंकों की रिकवरी की, जबकि NSE निफ्टी50 24,400 अंकों से नीचे बना रहा।
Union Budget - Stock Market: भाषण के शुरू होते ही बाजार लाल निशान में चला गया। बजट भाषण के प्रभाव के कारण, बीएसई सेंसेक्स में 127 अंकों की गिरावट देखी गई, जबकि निफ्टी में 53 अंकों की कमी आई। बैंक निफ्टी में भी करीब 90 अंकों की कमजोरी देखने को मिली।
Union Budget - Stock Market: कृषि क्षेत्र में उछाल: कृषि क्षेत्र के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा के बाद, कृषि से जुड़े स्टॉकों में 10 फीसदी की बढ़त देखी गई। इसके अलावा, वित्त मंत्री द्वारा झींगा पालन योजना की घोषणा के बाद, एपेक्स फ्रोजन फूड्स, अवंती फीड्स, और वॉटरबेस के शेयरों में आठ फीसदी तक का उछाल आया।

