Jammu and Kashmir: कौन हैं सुनील शर्मा, जो बने जम्मू-कश्मीर में भाजपा के पहले नेता प्रतिपक्ष
- Pradeep Sharma
- 03 Nov, 2024
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर विधासनभा चुनाव में बीजेपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा को रिकॉर्ड 29 सीटों पर जीत मिली। रविवार को पूर्व
श्रीनगर। Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर विधासनभा चुनाव में बीजेपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा को रिकॉर्ड 29 सीटों पर जीत मिली। रविवार को पूर्व मंत्री सुनील शर्मा को सर्वसम्मति से भाजपा ने अपने विधायक दल का नेता चुन लिया है।
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 47 वर्षीय सुनील शर्मा विधानसभा में लगातार दूसरी बार विधायक बनें। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में 2022 की परिसीमन प्रक्रिया के बाद नई विधानसभा पैडर-नागसेनी से जीत हासिल की। उनका मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस की पूजा ठाकुर से था। पूजा किश्तवाड़ जिला विकास परिषद (डीडीसी) की वर्तमान अध्यक्ष हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, सुनील शर्मा ने पैडर-नागसेनी सीट से पूजा ठाकुर को 1546 वोटों से हराया।
Jammu and Kashmir: इससे पहले सुनील शर्मा ने 2014 के विधानसभा चुनाव में किश्तवाड़ से चुनाव लड़ा और जीते भी। तब 2014 में उन्होंने मुफ्ती सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ-साथ परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य किया। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की है और उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उन्हें जम्मू-कश्मीर में पार्टी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय भी दिया जाता है।

