CG Politics: जब बृजमोहन और बीजेपी उम्मीदवार सुनील सोनी के आगे झुक गया कांग्रेस का आकाश, आशीर्वाद लेकर कही ये बात...सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो
- VP B
- 23 Oct, 2024
CG Politics: जब बृजमोहन और बीजेपी उम्मीदवार सुनील सोनी के आगे झुक गया कांग्रेस का आकाश, आशीर्वाद लेकर कही ये बात...सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो
CG Politics: रायपुर। राजधानी रायपुर की दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव की गतिविधियां तेज हो चुकी हैं। इसी कड़ी में कई रोचक तस्वीरें सामने आ रही हैं। आज कलेक्टोरेट परिसर में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने सांसद बृजमोहन अग्रवाल और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के रायपुर दक्षिण प्रत्याशी सुनील सोनी से आशीर्वाद लिया। इस अनोखी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
CG Politics: आकाश शर्मा ने कहा, "बड़े काम की शुरुआत से पहले बड़ों का आशीर्वाद लेना शुभ होता है, और मैंने भी यही किया। राजनीति में विचारधाराएं भले ही अलग हों, लेकिन मैंने उन्हें सम्मान दिया क्योंकि वे मुझसे उम्र और अनुभव में बड़े हैं।”
CG Politics: रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर 13 नवंबर 2024 को उपचुनाव के लिए मतदान होगा, और परिणाम 23 नवंबर 2024 को घोषित किए जाएंगे। चुनावी प्रक्रिया के लिए स्थानीय प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपने नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन की संवीक्षा 28 अक्टूबर को होगी, और 30 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। नामांकन दाखिल करने का समय कार्यालयीन दिनों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।

