Breaking News
:

CG Crime : पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने ऑटो-ड्राइवर को लूटा, कार सवारों से भी लूट की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी

CG Crime

घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया है।

CG Crime : सरगुजा। जिले के अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात हथियारबंद बदमाशों ने दहशत फैला दी। कल्याणपुर जंगल के पास बाइक सवार युवकों ने पहले एक ऑटो चालक को पिस्टल दिखाकर लूटा, फिर शादी से लौट रहे कार सवारों को भी निशाना बनाने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया है।


जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर निवासी धमेंद्र यादव देर रात अंबिकापुर से लौट रहे थे। इसी दौरान जंगल के पास कई बाइक सवार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर पैसे मांगे और गोली मारने की धमकी दी। जब ऑटो चालक ने बताया कि उसके पास नकदी नहीं है, तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया।


इसके कुछ देर बाद बदमाशों ने शादी समारोह से लौट रहे धरमपुर निवासी सुरेंद्र प्रसाद जायसवाल की कार को भी रोकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जैसे ही कार की रफ्तार धीमी हुई, एक युवक ने चालक पर पिस्टल तान दी। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार की स्पीड बढ़ाई और मौके से निकलने में सफल रहा।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश करीब 6 बाइकों में सवार थे और उनकी संख्या 11 से 12 के बीच बताई जा रही है। इनमें से कई के पास हथियार भी थे। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस और प्रतापपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने जंगल क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us