Weather Alert : प्रदेश के इन 12 जिलों में आंधी-बारिश के साथ मेघगर्जन, मौसम विभाग ने किया अलर्ट...
यह स्थिति पश्चिमी और स्थानीय हवाओं के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली हवाओं के प्रभाव के कारण उत्पन्न हुई है।
Weather Alert : रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम विभाग ने आंधी, बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति पश्चिमी और स्थानीय हवाओं के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली हवाओं के प्रभाव के कारण उत्पन्न हुई है।
Weather Alert : बता दें कि सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। खासकर बस्तर संभाग में मौसम का प्रभाव अधिक रहेगा, जहां तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
Weather Alert : वहीं बालोद, राजनांदगांव, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ग्रामीणों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
Weather Alert : तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के कारण पेड़ों के गिरने, बिजली लाइनों को नुकसान और खुले स्थानों में खतरे की आशंका है। लोगों से अपील की गई है कि वे खुले मैदानों में न रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और बिजली उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें।