रायपुर। Newsplus 21 के इवनिंग बुलेटिन पर आज छत्तीसगढ़ की 10 टॉप खबरों की हेडलाइन आप कैप्सूल न्यूज में देख सकते हैं। इन खबरों की विस्तार से जानकारी के लिए न्यूजप्लस 21 पर क्लिक कर के पूरी खबर पढ़ सकते हैं.....

1.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी, छत्तीसगढ़ में निवेश को बढ़ावा देने की बात की।

2.रायपुर जिला शहर अध्यक्ष बने रमेश ठाकुर, ग्रामीण की कमान संभालेंगे श्याम नारंग।

3.पत्रकार मुकेश हत्या पर बोलीं प्रियंका गांधी ...भ्रष्टाचार का खुलासा करने पर हत्या, सख्त कार्यवाही हो।

4.हाईकोर्ट ने आईपीएस जीपी सिंह की पत्नी और व्यापारी के खिलाफ एफआईआर को किया रद्द।

5.वन अफसर चढ़ा पुलिस के हत्थे, पत्रकार को दी थी जान से मारने की धमकी।

6.गंगाजल में साइनाइड मिलाकर की गई हत्या, आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा।

7.मुख्यमंत्री साय ने ऑटो एक्सपो 2025 के पोस्टर का किया विमोचन, 15 जनवरी से साइंस कालेज ग्राउण्ड में होगा आयोजन।

8.लापता युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, मौके पर मौत।

9.स्टेशन से छूटने के बाद ट्रेन का हुआ ब्रेक जाम, मुंबई-हावड़ा मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित।

10. नाराज होकर बाथरूम में छुपा था 5 साल का बच्चा, डेढ़ घंटे के भीतर आरपीएफ ने मां से मिलाया।