Viral Video : सास ने कहा- "हमारी बहू तो रजनीकांत है!", रोटी बनाने की स्पीड देख यूजर्स बोले- "ढाबे वालों को सिखाओ!"

महिला की रोटी बनाने की रफ्तार और तकनीक ने न सिर्फ घरवालों को बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरान कर दिया है।

Update: 2025-03-18 10:43 GMT

Viral Video: डेस्क न्यूज। सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने तहलका मचा दिया है, जिसमें एक महिला ऐसी फुर्ती और परफेक्शन के साथ रोटियां बेलती और सेंकती नजर आ रही है कि देखने वाले दंग रह गए। इस वायरल वीडियो को देखकर सास ने भी तारीफ में कह डाला, "हमारी बहू तो रजनीकांत है!" महिला की रोटी बनाने की रफ्तार और तकनीक ने न सिर्फ घरवालों को बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरान कर दिया है।

Viral Video : महिला रजनीकांत की अनोखी तकनीक-
वीडियो में महिला एक साथ कई रोटियां बनाने का जादुई करतब दिखा रही है। वह बिना रुके, बिना थके, एक के बाद एक रोटियां बेलती, तवे पर डालती और सेंकती जा रही है। उसकी तेजी ऐसी है कि मानो रोटी बनाने की मशीन भी फेल हो जाए। लोग इस शानदार ट्रिक को देखकर हैरानी से बस यही सोच रहे हैं कि आखिर कोई इतनी स्पीड से रोटियां कैसे बना सकता है।

Viral Video : सोशल मीडिया पर हंगामा-
इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स की प्रतिक्रियाएं मजेदार और हैरान करने वाली हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये तो रोटी बनाने की सुपरवुमन है, रजनीकांत भी शरमा जाए!" दूसरे ने मजाक में कहा, "ढाबे वालों को इससे ट्रेनिंग लेनी चाहिए, एक मिनट में 10 रोटियां तैयार!" किसी ने तारीफ में लिखा, "ये भारतीय किचन की असली ताकत है, गजब का टैलेंट।" वहीं, एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, "मां कहती थी जल्दी काम करो, इस लड़की ने तो मां का सपना सच कर दिखाया।"

Tags:    

Similar News