दिव्यांग छात्रों ने खत्म किया प्रदर्शन, मांगों पर संस्थान ने दिया लिखित आश्वासन, जानिए क्या थी उनकी मांगे

संस्थान ने मांगें पूरी करने का दिया भरोसा

Update: 2026-08-12 16:03 GMT

देहरादून: लैपटॉप, छात्रावास, खेल मैदान और जिम समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे दिव्यांग छात्रों ने मंगलवार को प्रदर्शन समाप्त कर दिया। छात्रों ने संस्थान की ओर से दिए गए लिखित आश्वासन का अध्ययन करने के बाद आंदोलन खत्म करने का फैसला लिया। छात्र 3 अगस्त से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

संस्थान ने मांगें पूरी करने का दिया भरोसा

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (NIEPVD) के मॉडल स्कूल फॉर विजुअल डिसएबिलिटीज (MSVD) के छात्रों के आंदोलन को लेकर संस्थान के निदेशक डॉ. विनोद कैन ने वीडियो जारी किया। उन्होंने बताया कि छात्रों की सभी मांगों पर उच्च अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई है।

मंत्रालय के सहयोग से उठाए गए कदम

संस्थान के मुताबिक, छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से समाधान के लिए तत्काल प्रशासनिक कदम उठाए गए। सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद संस्थान में कई सुधारात्मक बदलाव लागू किए जा चुके हैं।

छात्रों की मांगों पर कार्रवाई

प्रशासन ने दावा किया कि छात्रों की सभी प्रमुख मांगों को मान लिया गया है। संस्थान ने कहा कि MSVD देशभर में दृष्टिबाधित छात्रों की शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। लिखित आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।

Tags:    

Similar News