Uttarakhand: UKSSSC परीक्षा रद्द, इतने महीने में दोबारा होगी परीक्षा

By :  Vpb
Update: 2025-10-11 10:32 GMT

Uttarakhand: देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एकल सदस्यीय जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया। आयोग ने 21 सितंबर 2025 को आयोजित इस परीक्षा में पेपर लीक की घटना की जांच की, जिसमें करीब 1.05 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब तीन महीने के भीतर दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की गई है।

Uttarakhand: पेपर लीक मामले में हरिद्वार के एक केंद्र से तीन पेज मोबाइल के जरिए लीक होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इसके बाद उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले युवाओं ने धरना-प्रदर्शन शुरू किया और परीक्षा रद्द करने व सीबीआई जांच की मांग की। सीएम धामी खुद आंदोलन स्थल पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद युवाओं ने धरना समाप्त किया।

Uttarakhand: सरकार ने मामले की जांच के लिए SIT और उत्तराखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की अध्यक्षता में एकल जांच आयोग गठित किया था। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा रद्द की गई। शुक्रवार को भाजपा विधायकों ने भी सीएम से मिलकर छात्रहित में परीक्षा रद्द करने की मांग की थी।

Tags:    

Similar News