UP Crime : किसान की पीट-पीटकर हत्या, खेत में मिली लहूलुहान लाश, पुलिस जांच में जुटी
| अधिकारी आश्वस्त कर रहे हैं कि जांच के बाद हत्या की असली वजह सामने आएगी।
By : Rohit Banchhor
UP Crime : बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के घटियारी गांव में एक भयावह घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। बुधवार रात घर से खेत जाने के लिए निकले किसान सोपली कश्यप गुरुवार सुबह खेत में लहूलुहान हालत में पाए गए।
पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान हैं, जिससे शुरुआती जांच में पिटाई कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया।
गांव में घटना की खबर फैलते ही सनसनी मची हुई है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और ग्रामीणों से साक्ष्य और जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारी आश्वस्त कर रहे हैं कि जांच के बाद हत्या की असली वजह सामने आएगी।